फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो मिनट तक एंबुलेंस के आगे चलता रहा बाघ

Wed, 16 Sep 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बिछिया में रेलवे क्रासिंग के पास बारिश के दौरान गिरा पेड़। 
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सोमवार रात मरीज को लेकर लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने अचानक बाघ आ गया। बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर जमुनिया मोड़ के पास बाघ करीब दो मिनट तक एंबुलेंस के आगे-आगे चलता रहा। बाघ को सामने देखकर चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। बाघ के जंगल में जाने के बाद एंबुलेंस आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन


इस दौरान चालक और ईएमटी सहमे रहे। 108 एंबुलेंस मरीज को लेने बिछिया रेलवे स्टेशन गई थी। मरीज को लेकर एंबुलेंस सुजौली पीएचसी लौट रही थी। सोमवार रात करीब 10 बजे जमुनिया मोड़ के पास अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। एंबुलेंस चालक शरीफ अहमद और ईएमटी मनमोहन ने बाघ को देखते ही वाहन की गति धीमी कर दी।

चालक शरीफ अहमद और ईएमटी मनमोहन ने बताया कि अचानक सामने बाघ देखकर वे दोनों घबरा गए थे। बाघ के जंगल में जाने तक उन्होंने वाहन को धीमी गति से आगे बढ़ाया। उसके जंगल में चले जाने के बाद ही एंबुलेंस को सामान्य गति से आगे ले जाया गया।
विज्ञापन


रात में बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे मार्गों पर रात के समय वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर दिखाई दे रही है। बिछिया-गिरजापुरी मार्ग भी जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है। ऐसे में रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिछिया में रेलवे क्रासिंग के पास बारिश के दौरान गिरा पेड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें