फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किशोर ने तेंदुए से पांच मिनट तक किया संघर्ष

Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल करन। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शौच के लिए शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रहे किशोर पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। किशोर ने बिना घबराए तेंदुए का सामना किया और लगभग पांच मिनट तक उससे संघर्ष करता रहा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे तेंदुआ भीड़ और हंगामे के बीच झाड़ियों में भाग गया। जख्मी किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मुर्तिहा निवासी करन (15) अपने चाचा धर्मेंद्र के साथ मधवापुर नयका टोला गांव में रहता है। वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय का छात्र है। धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करन शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।


करन ने शोर मचाते हुए साहसपूर्वक तेंदुए का मुकाबला किया। चीख-पुकार सुनकर धर्मेंद्र अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और हांका लगाते हुए तेंदुए को खदेड़ा। लोगों की भीड़ और शोरगुल से घबराकर तेंदुआ पास की झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन



हमले में करन के सिर पर गहरा घाव हुआ है। परिजन उसे तत्काल मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



इस वर्ष हुए तेंदुए के हमले एक नजर में

-02 जनवरी – कैसरगंज अछेलाल घायल।
-05 फरवरी – कतर्नियाघाट के निषाद नगर निवासी अरुण (8) की मौत।
-06 मार्च – खैरीघाट के बाजपुरवा गांव में अफरीन (7) घायल।
-07 मार्च – सुजौली के करिकोट, आजमगढ़ पुरवा में रघुवीर (7) की मौत।
-08 मार्च – भठ्ठा बरगदपुरवा (निशानगाड़ा रेंज) में तुलसी घायल।
-09 मार्च – रूपईडीहा क्षेत्र में राधेश्याम, संजना व अंकित घायल।
-23 मार्च – दलजीत पुरवा निवासी उपमा देवी घायल।
-27 मार्च – गोड़हिया नंबर-1, बभननपुरवा कैसरगंज निवासी राकेश कुमार यादव (26) घायल।
-03 अप्रैल – मुर्तिहा निवासी करन (15 ) घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें