बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करत?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खेल निदेशालय और फुटबाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें लखनऊ और कानपुर की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
खेल निदेशालय व फुटबाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में मौजूदा समय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता के दौरान पहला सेमीफाइनल मैच कानपुर मंडल बनाम वाराणसी मंडल की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान कानपुर की टीम ने मैच को 2-1 के अंतर से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला प्रयागराज व लखनऊ मंडल की टीम के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ की टीम ने 4-3 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि आठ अगस्त की देर शाम हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या व प्रयागराज मंडल की टीम के बीच मैच खेला गया था, जिसमें प्रयागराज की टीम ने 1-0 के अंतर से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से लखनऊ व कानपुर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल का मुकाबला होगा।