फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा को जिला बनवाने के लिए जारी रखेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर के कायस्थ टोला मोहल्ले में जिला बनाओ समिति के तत्वाधान में वालेंटियर्स सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें सभी ने नानपारा को जिला बनाने की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान हिंदी साहित्यकार हुस्न तबस्सुम नेहा की नवीन पुस्तक सुनैना सुनो ना का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

समिति के इंद्रजीत उपाध्याय ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर नानपारा को जिला बनाने की मांग को प्रबल करना चाहिए। श्याम सिंह ने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ जिला बनाने की मांग को आगे बढ़ाना चाहिए और जिसके लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन की रणनीति होनी चाहिए।
केशव पांडे ने कहा कि नानपारा जिला बनाने की मांग पुरानी है जिला बनाने के मानक पूरे हैं फिर भी सरकार इसे जिला नहीं बना रही है। सुरेश शाह ने कहा कि इसके लिए कोर्ट का सहारा लेना चाहिए। अशोक जायसवाल ने कहा कि सभी लोग अपनी आवाज बुलंद करते रहें एक दिन नानपारा जिला जरूर बनेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जीवन लाल त्रिपाठी, हरीश शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, जीवन लाल त्रिपाठी ने कहा कि तन मन धन से प्रयास करने की जरूरत है। अधिवक्ता हरीश शर्मा ने कहा कि सभी लोग पूरे तन मन से प्रयास करें तभी नानपारा जिला बनेगा। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन जाफरी, रेखा पांडेय, अनिल पांडेय, संत बहादुर वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, सरफराज अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें