फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला हॉकी अभ्यास मैच में स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी

Fri, 29 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हॉकी के अभ्यास मैच में गोल का प्रयास करतीं महिला ​खिलाड़ी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को महिला हॉकी अभ्यास मैच में स्टेडियम और जिला हॉकी एकेडमी (डीएचए) की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में डीएचए की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया पर स्टेडियम की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक न चली। वहीं जवाबी हमले में स्टेडियम की टीम ने दो शानदार गोल दागकर मैच अपने नाम किया।

खेल के निर्णायक मोहम्मद आरिफ और ओंकार नाथ रहे। इस दौरान खेल शिक्षक रामपाल यादव, तनु जोशी, शारिबा शफीक, शैली गुप्ता, श्वेता शुक्ला, मिष्ठी गुप्ता व उर्वशी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें