फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम ने खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हराया

Sun, 21 Jun 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडिय में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइन स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को फुटबॉल का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शन किया, जिससे स्टेडियम टीम ने 3-2 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया टीम ने तेज आक्रमण कर शुरुआती बढ़त बनाने का प्रयास किया, लेकिन स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और रणनीति के दम पर मुकाबले में बराबरी बनाए रखी।

पहले हॉफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दूसरे हॉफ में स्टेडियम टीम ने अपने खेल में और तेजी लाई तथा लगातार हमले करते हुए महत्वपूर्ण गोल किए। खेलो इंडिया टीम ने भी जवाबी हमला कर दो गोल दागे, लेकिन स्टेडियम टीम ने कुल तीन गोल कर 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मुकाबले में रेफरी की भूमिका फुटबॉल कोच राकेश पासवान और विनोद कुमार ने निभाई। इस अवसर पर मयंक, आदित्य, अजलान, शौर्य, प्रतीक, शिवा सहित अन्य खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें