फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया को 3-2 से हराया

Sun, 11 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच फुटबाॅल का अभ्यास मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया और मैदान पर बेहतरीन तालमेल व गेंद पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया टीम ने भी गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन स्टेडियम की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस अभ्यास मैच का आयोजन फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में किया गया। इस तरह के मुकाबलों से खिलाड़ियों को अपनी कमियों को समझने, खेल में सुधार करने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


मैच देखने पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और मुकाबले में रुचि दिखाई। मैच में विनोद ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शौर्य, मयंक, प्रतीक और शिवा सहित दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें