फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, राणा फार्म में लगा पिंजरा

Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के मटेही इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शनिवार को राणा फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन




रेंजर शिव प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से किसानों में डर बना हुआ है। इस पर वन रक्षक अब्दुल सलाम और वाचर की टीम ने राणा फार्म में पिंजरा लगाया।

तेंदुए को आकर्षित करने के लिए उसमें बकरी रखी गई है। ग्रामीणों से अकेले जंगल की ओर न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें