फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से बचने को सचिव ने कोर्ट में किया था बेहोश होने का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। धान खरीद घोटाला के आरोप में पकड़े गए सचिव की न्यायालय में पेशी के दौरान हालत बिगड़ जाने पर केजीएमयू लखनऊ में भर्ती होने के बाद एक बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिव ने जेल जाने से बचने के लिए कोर्ट में बेहोश होने का नाटक किया था। लखनऊ में चिकित्सकों ने कोई बीमारी न होने का हवाला देते हुए उसे वापस बहराइच भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सचिव के नाटक का पर्दाफाश करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गदामारखुर्द गांव निवासी बलबीर सिंह क्षेत्र की ही सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 मेेें एफसीआई के मैनेजर विजय कुशवाहा ने हरदी थाने में सचिव पर धान खरीद में 32 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बीते रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर चौराहे से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए भेजा था। कोर्ट में आरोपी सचिव बेहोश हो गया था। इस पर उसे केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि लखनऊ के चिकित्सकों ने सेहत ठीक होने की बात कहकर वापस कर दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिव ने जेल जाने से बचने के लिए कोर्ट में बेहोश होने का नाटक किया था। आरोपी बीमारी का बहाना बनाकर जमानत के प्रयास में था, लेकिन लखनऊ के चिकित्सकों ने सचिव के स्वस्थ होने की बात कहकर उसके नाटक पर पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें