फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। विशेश्वरगंज थाने के सिपाही और नानपारा निवासी महिला समेत 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कोविड अस्पताल रिसिया में भर्ती करा दिया गया है, जबकि सिपाही को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। सिपाही को होम आइसोलेट करा दिया गया है। डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि बाजार निवासी एक युवक ने प्राइवेट जांच कराई है, जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला है। बलहा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि अगैया निवासी ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिला है।
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि मंगलवार को जांच के दौरान गिरधरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला व ग्रामीण को कोविड अस्पताल रिसिया में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर क्षेत्र के लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जिन्हें रिस्पांस टीम की ओर से दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें