फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण छह जनवरी से शुरू होगा। इस दौरान दो वर्ष से कम आयु के 28853 बच्चे व 5298 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 13 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 तक दो वर्ष से कम आयु के 28853 बच्चों व 5298 गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, तपेदिका, खसरा, मस्तिष्क ज्वर व हेपेटाइटिस के टीकाकरण से आच्छादित किये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत चार चरणों में टीकाकरण कराने का अभियान तैयार किया गया था। प्रथम चरण का अभियान समाप्त हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण का अभियान छह से 13 जनवरी तक चलेगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के विभिन्न विकास खंडों में 367 टीमों को लगाया गया है। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जनपद में यह अभियान पयागपुर छोड़कर अर्बन सहित सभी वकास खंडों में चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक व पोस्टर का सहारा लिया जा रहा है। स
विज्ञापन

ीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि गर्भवती महिला व जीरो से दो वर्ष आयु के बच्चे जो टीकाकरण से छूट गए हैं, वह अभियान के तहत अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीके लगवाकर जानलेवा बीमारियों से बचाव करें। सीएमओ ने कहा कि अगर बच्चों को समय से टीका लगवाते रहें, तो बच्चे जीवनभर स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें