फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए प्रताड़ित नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच

विज्ञापन
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत रविवार को सहकारिता मंत्री ने भाजपा कार्यालय से की। इस दौरान उन्होंने कानून को प्रताड़ित नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून दूसरे देशों से प्रताड़ित होकर आए नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। जो लोग इस कानून को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं, वह केवल देश का माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि नागरिकता कानून तीन दशकों से प्रताड़ित नागरिकों को राहत देने वाला है। मगर विरोधी दल अपनी राजनीति को चमकाने के लिए महज अफवाह फैला रहे हैं। सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि कानून के बारे में घर-घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता जागरूक करेंगे। किसी भी दशा में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर श्रीनाथ शुक्ल, प्रभा सोनी, पुष्पा चौधरी, राधेश्याम त्रिपाठी, डिंपल जैन, देवेंद्र मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, जयप्रकाश शर्मा, हेमा निगम, एकता जायसवाल, बृजेश पांडेय, विपिन यज्ञसैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें