फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूनानी चिकित्सालय तक जाने का मार्ग जर्जर

Mon, 09 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवाबगंज में यूनानी अस्पताल जाने वाली जर्जर सड़क।
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। राजकीय यूनानी चिकित्सालय तक जाने के लिए मार्ग का निर्माण न होने से मरीजों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे में नानपारा मार्ग पर राजकीय यूनानी चिकित्सालय स्थित है। संपर्क मार्ग से 200 कदम की दूरी पर स्थित चिकित्सालय तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। बरसात में मार्ग पर जलभराव हो जाता है और काफी दिनों तक चिकित्सालय परिसर में भी पानी जमा रहता है। इस कारण मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है।
चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश रावत ने बताया कि शिकायत के बाद बीडीओ नवाबगंज की देखरेख में एक महीने पूर्व रास्ते के लिए सीसी मार्ग के निर्माण को लेकर खड़ंजा बिछा दिया गया था। उसके बाद किसी ने सुध नहीं ली। बताया कि इस संबंध में जब बीडीओ से बात की गई तो उन्होंने परिसर के अंदर भरा पानी सूख जाने के बाद निमार्ण कार्य शुरू करने की बात कही। वहीं, इस समस्या को संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डाॅ. रंजन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. प्रभात मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। सड़क खराब होने से मेराज, राजा, जुबैर अहमद, राजिंदर, भुसैली प्रसाद, सुकई, गिरधर प्रसाद आदि लोग चोटिल हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें