फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दादी पर आई पांच बच्चियों के पालन की जिम्मेदारी

Wed, 01 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों में कोहराम मचा दिया। अब एक 70 वर्षीय दादी पर पांच पोतियों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है। घटना के बाद से बूढ़ी दादी की आंखें अपने बेटे, बहू व एक पोती के लिए डबडबा रही हैं। पांच बालिकाओं के चाचा-चाची पर भी जिम्मेदारियां दोगुनी हो गईं हैं।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजीजोत निवासी मृतक दुर्गेश (40) अपनी छह बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर अधिकारी बनाना चाहता था। बच्चियों के बेहतर पालन-पोषण के लिए वह खेती के साथ अकेलवा बाजार में बांटी-चोखा की दुकान लगाता था। वह अपनी बूढ़ी मां अनारा (70) का भी बेहतर ख्याल रखता था।
हादसे की जानकारी होने पर बूढ़ी मां अनारा अचेत हो गई। एक साथ मिली बेटे, बहू व एक पोती की मौत की सूचना ने उसे झकझोर कर रख दिया। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। जहां एक ओर वह सारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद जीवन के अंतिम पड़ाव में थी तो वहीं एक हादसे ने उसके ऊपर जिम्मेदारियों का पहाड़ ला दिया। हालांकि, इस जिम्मेदारी को निभाने में उनका छोटा बेटा मनीष भी उनके साथ है।
विज्ञापन



अब कौन लाएगा बांटी चोखा, मां के लिए बिलखती रही मनीषा
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें उस समय नम हो गईं जब उन्होंने तीन वर्षीय मनीषा को उसकी मां के शव से लिपट कर बिलखते देखा। मनीषा मां के शव को खींच-खींच कर लगातार उठने को कह रही थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह वर्षीय कोमल भी पिता के लिए द्रवित पुकार लगाती सुनी गई।
कोमल लगातार रो-रो कर कह रही थी कि अब उसके लिए बांटी-चोखा कौन लाएगा। 12 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी अपनी और बहनों की पढ़ाई को लेकर रोती दिखी। लक्ष्मी ने बताया कि उसके पिता उसे और उसकी बहनों को पढ़ाना चाहते थे। वह और उसकी बहनें स्कूल जाने लगी थी। लेकिन पिता की मौत से अब उसकी पढ़ाई का खर्चा कौन देगा।



एक झटके में बिखर गई करवाचौथ की तैयारियां
मृतका शकुंतला के भाई राम सहाय ने बताया कि करवा चौथ को लेकर घर में तैयारियां जोरों पर थी। करवा चौथ पर बहन व नातिनों के आने को लेकर सभी बेहद खुश थे और पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर थी। लेकिन देर रात आए फोन ने सारी खुशियों को झकझोर दिया। हादसे की जानकारी पर सभी सन्न रह गए और घर पर चींख पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि अब घर पर करवा चौथ की खुशियां औपचारिकता मात्र बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें