फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अस्पताल के मैनेजर पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात में दो दिन पूर्व एक निजी अस्पताल के मैनेजर पर बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया था। सोमवार को पुलिस ने फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के धरसंवा निवासी विनीत सिंह अस्पताल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह एक सहकर्मी के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात अस्पताल चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया था। बाइक सवारों ने विनीत पर पांच राउंड फायरिंग की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में जगतापुर निवासी मीतपाल उर्फ रमी सिंह द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आई थी। जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाइक चलाने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें