फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बागी कांग्रेसियों को पार्टी नेतृत्व ने थमाया नोटिस

Tue, 08 Apr 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शिवेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती होने के बाद से पार्टी के कुछ प्रांतीय नेताओं के खिलाफ बगावत करने वाले जिले के पांच कांग्रेसियों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस भेजा गया है। कार्रवाई की इस जद में पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र और मौजूदा शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग भी शामिल हैं। नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने सोशल मीडिया पर लिखा डॉक्टर की राय है कि साइकिल की सवारी सेहत के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले माह कांग्रेस नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद पर शिवेंद्र सिंह तथा शहर अध्यक्ष पद पर मिर्जा तारिक बेग का मनोनयन कर दिया था। इसके बाद निवर्तमान पार्टी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग ने कार्यकर्ताओं की फौज के साथ बगावत का बिगुल फूंक दिया। बागी पदाधिकारियों ने लखनऊ व दिल्ली जाकर पार्टी के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। इतना ही नहीं बागी कांग्रेसियों ने कुछ बड़े नेताओं पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया था। बागी कांग्रेसियों की इस हरकत को पार्टी ने गंभीरता से लिया है और पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, कोआप्टेड सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमरनाथ शुक्ल, निवर्तमान अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमला सोनी और प्रशांत सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें