फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरपुररानी व इकौना में विपक्षियों ने मारी बाजी

Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुररानी में शत प्रतिशत तो इकौना में दो मत नहीं पड़े। मतदान वाले दोनों विकासखंडों में मतगणना के बाद सपा प्रत्याशियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हरिहरपुररानी विकासखंड से लगभग दो सौ मीटर की दूरी तक पूरा इलाका सुबह आठ बजे से ही छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान पीएसी व पुलिस के जवानों ने भंगहा बाजार सहित ब्लॉक मुख्यालय के सामने की सड़क पर मार्च पास्ट कर अराजकतत्वों को सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आना शुरू हुआ। मतदान प्रारंभ होने से लगभग दो घंटे के अंदर ही हरिहरपुररानी विकासखंड में 99 में से 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान कर लिया। ऐसा ही कुछ नजारा विकासखंड इकौना स्थित मतदान केंद्र का भी था।
विज्ञापन


108 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले इस विकासखंड में 106 मत ही पड़े। मतगणना के दौरान हरिहरपुररानी में निर्दल प्रत्याशी मधू सत्या ने 59 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के अमित कुमार सिंह उर्फ पुंजू को 24 मतों से पराजित कर दिया। यहां पांच मत अवैध घोषित कर दिए गए।

इकौना में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश पांडे को 53 व सपा प्रत्याशी विवेक सत्या को 51 मत ही प्राप्त हुए। मिथिलेश पांडे दो मतों से विजेता घोषित की गई। यहां दो मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन


ये बने निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक                   प्रत्याशी                   दल
सिरसिया                मंजूर खां                    सपा
जमुनहा                 इरम बाल्मीकि               सपा
गिलौला                 शिवकुमार                   सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें