फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गर्मी का सितम जारी, उमस कर रही बेहाल

विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरते युवक।
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से ही धूप में तेजी दिखाई देने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी ने विकराल रूप ले लिया। इसका असर शहर की सड़कों और बाजारों में भी देखने को मिला। पीपल तिराहा, कचेहरी रोड, डीएम तिराहा, अस्पताल चौराहा और डिगिहा से छावनी बाजार जाने वाले मार्ग पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। चौक बाजार में भी गर्मी के चलते दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही।
भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। नाजिरपुरा मोहल्ले के छब्बन चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली बार-बार आने-जाने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें