फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
अजय। - फोटो : अजय।
विज्ञापन
बहराइच/मटेरा/बौंडी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रविवार रात तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मटेरा में बरात से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट जाने से युवक की जान चली गई, जबकि हुजूरपुर और बौंडी इलाके में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



नानपारा कोतवाली के इटहा चमारन पुरवा निवासी फूलचंद (30) पड़ोसी गांव कुशवाहा नगर निवासी गुड्डू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ मिहींपुरवा के मंगलपुरवा गांव गए थे। देर रात सभी लोग कार से लौट रहे थे। जैसे ही कार नानपारा–इमामगंज मार्ग पर कोटवा बाजार के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।

हादसे के बाद कार सवार अन्य लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार जैस कुमार (30), लल्लन (35), प्रमोद (32) और पिंटू (22) को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। फूलचंद की मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो वर्ष का बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


उधर, हुजूरपुर के चाटी गांव निवासी रज्जू (65) रविवार शाम को किसी काम से भग्गड़वा बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय भग्गड़वा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चिरैयाटांड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

वहीं, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर देहात कोतवाली के ग्राम हेमरिया नान्हूपुरवा निवासी अजय यादव (18) बाइक से देर रात जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। टिकोरामोड़ के निकट पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान की जा रही है।

अजय।- फोटो : अजय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें