फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना अनुमति बनाई जा रही थी मस्जिद, एसडीएम ने निर्माण रोकवाया

Thu, 26 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रिसिया में म​स्जिद निर्माण मामले में जांच करतीं एसडीएम पूजा चौधरी।
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत डिहवा में बिना परमिशन कराए जा रहे मस्जिद व मदरसा निर्माण का मंगलवार की शाम एसडीएम सदर पूजा यादव व सीओ रमेश चंद्र पांडेय ने निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही सभी को पुरानी मस्जिद में ही नमाज पढ़ने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


रिसिया की ग्राम पंचायत डिहवा में बनी पुरानी मस्जिद के सामने ही अतिक्रमण कर एक नई मस्जिद व मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के संबंध में तहसील प्रशासन को सूचना नहीं दी गई थी और न ही कोई अनुमति ली गई थी। अवैध निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति जाहिर की थी और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर निर्माण रुकवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम सदर पूजा चौधरी व सीओ रमेश चंद्र पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की। इस दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर उनके तर्क जाने। इसके बाद एसडीएम ने मस्जिद व मदरसे के निर्माण पर रोक लगा दी। इस दौरान प्रधान गुलाम मोहम्मद, फखरुद्दीन, शमीम, हज़रत अली, मोहम्मद अली, नईम, जमई, मोहमद सईद, हज़रत अली मुन्ना, अख्तर अली, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें