रिसिया (बहराइच)। विकासखंड की ग्राम पंचायत कटिलिया में शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद व विशिष्ठ अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा रहे। अतिथियों ने स्थापित की गई मां लक्ष्मी व भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के आंख की पट्टी खोलकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सरकार सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों को उनके धर्म के आधार पर पूजन-अर्चन करने की छूट है। इस दौरान अनिल वर्मा, अनूप शर्मा, राजेश वर्मा, श्रवन मित्तल, गौरव सिह आदि मौजूद रहे।