फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो करोड़ से होगा सरयू घाट का कायाकल्प

Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी के घाट का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इस कार्य पर करीब दो करोड़ खर्च करने की योजना है।मरी माता मंदिर के पास से सरयू नदी शहर के कई हिस्साें से होकर गुजरी है। यहां पर नवरात्र के समापन पर नदी के घाटों पर प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम होते हैं। इस दौरान यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना भी लगा रहता है। नदी के घाट पर सही इंतजाम न होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए घाटों का कायाकल्प करने की योजना है। नगर पालिका परिषद के स्तर से यह काम होना है। इसके लिए शासन से दो करोड़ रुपये धन की स्वीकृत होते हुए कार्य शुरू हो सकेंगे। इससे तमाम लोगों को सुविधा मिलेगी। नदी के घाट का भी सौंद्रर्यीकरण किया जा सकेगा।
मरी माता मंदिर का भी होगा जीर्णोद्धार
मरी माता मंदिर का भी कायाकल्प होना है। डीएम मोनिका रानी के प्रयास से इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग से इसकी स्वीकृत मिल गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मंदिर परिसर में कई विकास कार्य होंगे, जिससे यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सरयू नदी के घाटों का कायाकल्प होना है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर अनुमति के लिए शासन को भेजा जा चुका है।
- सुधा देवी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें