फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश से धधकी तराई

विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग। - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार को सूरज ने फिर तेवर दिखाए। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो जून के पहले सप्ताह में पारा 44 डिग्री के पार भी जा सकता है।

शहर में जहां लोग कूलर और एसी के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने परेशानी कई गुना बढ़ा दी। महसी, शिवपुर, मिहींपुरवा, नवाबगंज, फखरपुर और कैसरगंज क्षेत्र के कई गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से अस्पतालों में भी उल्टी-दस्त, बुखार और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने लोगों से धूप से बच्चों और बुजुर्गों का बचाव करने और साफ पानी पीने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें