फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भारत-नेपाल सीमा पर जारी हड़ताल खत्म, दो दिन बाद पटरी पर लौटा व्यापार, 300 ट्रकों की निकासी शुरू

Tue, 02 Jun 2026 07:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

हड़ताल के कारण दो दिनों तक आईसीपी पर आयात-निर्यात कार्य प्रभावित रहा। एलपीजी, डीजल और पेट्रोल से लदे टैंकरों सहित 300 से अधिक ट्रक सीमा पर फंसे रहे, जिससे नेपाल के बांके और सुर्खेत जिलों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी थी।
विज्ञापन
आईसीपी के बाहर खड़ी ट्रकें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रुपईडीहा में क्लीयरिंग एजेंटों, ट्रक चालकों और आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद समाप्त हो गई। उप जिलाधिकारी नानपारा अनीता यादव के मौखिक आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही सीमा पर ठप पड़ा भारत-नेपाल व्यापार फिर से पटरी पर लौटने लगा और करीब 300 ट्रकों की निकासी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


हड़ताल के कारण दो दिनों तक आईसीपी पर आयात-निर्यात कार्य प्रभावित रहा। एलपीजी, डीजल और पेट्रोल से लदे टैंकरों सहित 300 से अधिक ट्रक सीमा पर फंसे रहे, जिससे नेपाल के बांके और सुर्खेत जिलों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी थी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नया साफ्टवेयर ऐप लागू किए जाने के बाद पार्किंग पास और गेट पास जारी करने में देरी होने से उन्हे नुकसान हो रहा है, आईसीपी पर ट्रक चालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है तथा प्रबंधन की कार्यप्रणाली के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और आईसीपी प्रबंधन के साथ मंगलवार दोपहर बाद बंद कमरे में दो घंटे वार्ता हुई।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान उप जिलाधिकारी अनीता यादव, क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह, आईसीपी प्रबंधक तरनजीत सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और शिकायतों को गंभीरता से लेकर संबंधित स्तर पर विचार कराया जाएगा। इसके बाद कस्टम हाउस एजेंटों और ट्रक चालकों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने से निर्यातकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन अब सीमा पर फंसे वाहनों की शीघ्र निकासी और व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य बनाने में जुट गया है।

नेपाल में ईंधन संकट टला
हड़ताल के चलते करीब 30 एलपीजी टैंकर समेत बड़ी संख्या में पेट्रोलियम टैंकर सीमा पर फंसे थे। इससे नेपाल के बांके और सुर्खेत जिलों में डीजल, पेट्रोल और गैस की उपलब्धता प्रभावित होने लगी थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब टैंकरों की निकासी शुरू हो गई है, जिससे संभावित ईंधन संकट टल गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें