बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम की टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन के बीच अभ्यास मैच खेला गया। कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुए इस रोचक मुकाबले में दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए, जिससे मैच बराबरी पर छूटा।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। ओंकार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर अकरम, अदिति, अनन्या, कृष्णा, आलोक, शिवा, विशाल, आयुषी, कमलेश, संजना, तनु और तौसीफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।