फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम का मैच बराबरी पर छूटा

Fri, 13 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच एक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद कड़ा मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का परिचय दिया। मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि इस दौरान दिव्यांशु, मयंक, प्रतीक, आयुष, शुभ, शौर्य, शिवा और सैफ अली समेत दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे। कोच राकेश पासवान ने बताया कि ऐसे अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों को अपनी कमियों को सुधारने और खेल में निखार लाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें