फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झूमा बाजार, आज नेह का त्योहार

विज्ञापन
बहराइच के चौक बाजार में रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
बहराइच। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की रौनक से बृहस्पतिवार को शहर के बाजार झूम उठे। सुबह से ही राखी, मिठाई, कपड़े, सराफा और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। बहनें परिवार के साथ बाजार पहुंचकर भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती नजर आईं। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन


चौक बाजार, पीपल तिराहा, घंटाघर चौराहा, छोटी बाजार और अस्पताल चौराहे पर राखियों की दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियां पसंद कीं, जबकि बच्चों में डोरेमोन, छोटा भीम समेत विभिन्न कार्टून पात्रों वाली राखियों का क्रेज दिखा। बाजार में पांच से 100 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इस बार चमचम और रसगुल्ले की मांग अधिक बताई गई।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के चौक घंटाघर में भी राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर खूब भीड़ रही। दुकानदार श्याम लाल गुप्ता ने बताया कि मोती और डिजाइन वाली राखियों की मांग ज्यादा है। गिफ्ट आइटम 200 से 1000 रुपये तक में बिक रहे हैं। त्योहार को देखते हुए पुलिस भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रही। रक्षाबंधन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। सराफा कारोबारी मिंटू सोनी ने बताया कि बाजार में 300 से 3500 रुपये तक की चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। बहनें इन्हें आकर्षक डिब्बों में पैक कराकर भाइयों को भेज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें