फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जेई के साथ बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन को दबंग ने पीटा

Sun, 29 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मौजूद मारपीट में घायल लाइनमैन।
विज्ञापन
धरसवा (बहराइच)। बकाया बिजली न जमा होने पर जेई के साथ कनेक्शन काटने पहुंचे संविदा लाइनमैन पर दबंग युवक ने हमला कर दिया। बचाने दौड़े जेई को भी धक्का दे दिया और उनके साथ भी अभद्रता की। घटना के बाद पीड़ित लाइनमैन ने कार्रवाई के लिए कोतवाली देहात में तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई न होने पर लाइनमैन संघ ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर के बक्शीपुरा उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन रवींद्र कुमार तिवारी शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे जेई राजतिलक गौतम व अन्य कर्मियों के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर गांव गए थे। रवींद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन अधिकारियों के आदेश पर काट रहे थे, इस दौरान गांव निवासी असलम आ धमके। उन्होंने कनेक्शन काटने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध पर उनको पीटने लगे।
रवींद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें बचाने के लिए जेई राजतिलक गौतम दौड़े तो उन्हें भी धक्का दे दिया और अभद्रता की। पीड़ित ने बताया कि पिटाई से उनके पैर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं और कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली देहात में तहरीर दी है। उन्होंने बताया अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संविदा कर्मी संघ धरना देने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी असलम के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपी ने मेरे साथ भी अभद्रता की। - राजतिलक गौतम, जेई

आरोपी असलम मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। जांच-पड़ताल जारी है, जांच के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। - परमानंद तिवारी, कोतवाल देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें