मटेरा विधान सभा क्षेत्र में पीडीए के प्रति लोगों को जागरूक करतीं मटेरा की विधायक।
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र मटेरा के मकोलिया, ऊंचवा पुरैनी व भैसहा सेक्टर समाजवादी पार्टी की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर भाजपा के साजिश से सतर्क रहने का आह्वान किया।
मकोलिया, ऊंचवा पुरैनी व भैसहा सेक्टर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने किया। मुख्य अतिथि मटेरा विधायक मारिया शाह रहीं। इस मौके पर विधायक शाह ने कहा कि भाजपा व संघ बाबा साहब के संविधान और उनके सम्मान को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। इसी का उदाहरण है कि गत दिनों देश की संसद में गृहमंत्री ने बाबा साहब के प्रति अपमान जनक टिप्पणी का प्रयोग किया। उन्होंने गृहमंत्री की टिप्पणी का कड़े शब्दों में निंदा की।
इसलिए समाज के गरीब, अगड़े, पिछड़े दलित, अल्पंसख्यकों को एक होकर पीडीए को मजबूत कर भाजपा को हटाने का कार्य करें और बाबा साहब के संविधान को बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी समेत काफी संख्या क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।