फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विक्की का शव ढूंढने दो बार आया तेंदुआ, लगा पिंजरा

Sun, 23 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सुजौली के भैंसाही में तेंदुए के हमले में बालक की मौत के बाद लगाया गया पिंजरा। 
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के भैंसाही निवासी पांच वर्षीय विक्की को मारने के बाद उसके शव की तलाश में तेंदुआ ने दो बार गांव में दस्तक दी। विक्की का शव न मिलने पर उसने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया। तेंदुए के दो बार दस्तक देने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर गांव में गश्त करते रहे। वन विभाग ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा भैसाही में शुक्रवार देर शाम घर के आंगन में खेल रहे विक्की (05) पर हमला कर तेंदुआ उसे जबड़े में दबोचकर घर के बाहर ले गया था। ग्रामीणों के हांका लगाने के कारण वह विक्की को निवाला नहीं बना सका और उसका शव छोड़कर भाग निकला था। ग्रामीण अमर चौधरी, सावन कुमार, साजन कुमार, किशन, बिपेश, निखिल, राजेश आदि ने बताया कि रात में दो बार तेंदुआ गांव आया। उसने ग्रामीण संतराम के पालतू कुत्ते को मारकर अपना निवाला बना लिया।

पिंजरा लगाकर गायब हुए वन कर्मी
तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वन कर्मी गांव में पिंजरा लगाकर चले गए। तेंदुए से बचाव के लिए गांव के लोग ही टीम बनाकर लाठी-डंडे के साथ रातभर गश्त करते रहे। विक्की की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शनिवार को विक्की की मां संजना, बड़ी मां कबूतरी, मामी कैलाशरानी रोती बिलखती रहीं। हादसे से परिवार के साथ पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें