फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार ने बच्ची को जबड़े में दबोचा

Thu, 23 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 कैसरगंज के बर्खुद्वारापुर में गश्त करते वना​धिकारी। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बौंडी। ग्राम पंचायत बरखुरद्वारापुर में बुधवार सुबह हैंडपंप पर पानी पी रही बालिका पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने संघर्ष कर बालिका को सियार के जबड़े से बचाया।
विज्ञापन



घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है। ग्राम प्रधान मोहम्मद नियाज के अनुसार, खुशी (6) घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गई थी। उसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली जीव ने बालिका पर हमला कर उसे कमर से जबड़े में दबोच लिया और घसीटने लगा। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पत्थर-डंडों से जानवर पर हमला कर बच्ची को छुड़ा लिया।


जख्मी बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक दवाएं दीं। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों व झाड़ियों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हमलावर जानवर का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि घटना का कुछ हिस्सा पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें कुछ बच्चे जंगली जानवर को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं।


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावर जानवर सियार प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें