फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठेगा महराजगंज के पीड़ितों को परेशान करने का मामला : माता प्रसाद पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20, 21
विज्ञापन


-नेता प्रतिपक्ष ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर मीडियाकर्मियों से की वार्ता
-भाजपा पर साधा निशाना, बोले-देश में अराजकता चाहती है भारतीय जनता पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। महसी क्षेत्र के महराजगंज की घटना सुनियोजित थी। पुलिस की ओर से पीड़ितों को ही परेशान करने का मुद्दा पूरी बेबाकी के साथ विधानसभा में उठाया जाएगा। हम घटना की पूरी जानकारी के लिए जनपद भ्रमण पर आए हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं।
पीडब्लूडी डाकबंगले में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा का जीवन ही संघर्ष में बीता है। सपा ने हमेशा गरीबों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों, दलितों, गरीबों और पढ़े लिखे नौजवानों के रोजगार के लिए संघर्ष किया है। लेकिन भाजपा राज में सभी का उत्पीड़न हो रहा है। वर्ष 1991 में नरसिम्हा राव की सरकार ने कानून बनाया दिया था कि 1991 से पूर्व जितने भी धार्मिक स्थल हैं उनमें कोई तब्दीली नहीं की जाए। लेकिन रिट पीटीशन के माध्यम से कोर्ट सर्वे में छूट देती। आरोप लगाया कि इसी का फायदा उठाकर भाजपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रही है। लेकिन यह कैसे संभव होगा। हालांकि भाजपा असंभव को संभव करने में सक्षम है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था होती है तो अगर किसी विधानसभा में कोई दिक्कत हुई और वहां राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा तो संविधान के हिसाब से राष्ट्रपति शासन भी एक वर्ष से अधिक नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में अगले आम चुनाव तक क्या संबंधित विधानसभा में निर्वाचन ही नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महराजगंज की घटना की वास्तविकता को जानना है। पिछली बार जब इसकी जानकारी लेने आया था तब प्रशासन ने रोक दिया था। वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, पूर्व विधायक केके ओझा, पूर्व चेयरमैन तेजे खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, नंदेश्वरनंद यादव, अधिवक्ता उत्तम सिंह, अफसाल शानू, शैलेश सिंह शैलू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें