फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली विभाग के 38 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर क्षेत्र में बिजली विभाग में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को ठेका कंपनी ने निकाल दिया। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। इसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों की वापसी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र में एक कंपनी की ओर से कर्मचारी रखे गए थे। वर्षों से कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जोन अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी विद्युत केंद्र में धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष का कहना है कि कर्मचारियों को बिना गलती के कंपनी ने हटा दिया या अन्य है जब तक इन कर्मचारियों को पुनः रखा नहीं जाएगा, तब तक उन सभी का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें