फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में घायल पिता की भी मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 May 2025 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहादुर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौटते वक्त सोमवार को हादसे में घायल हुए व्यक्ति की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार दंपती व उनके मासूम बेटे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बघौली निवासी बहादुर (50) अपने बेटे हरिदयाल का 24 मई को तिलक व 29 मई को विवाह था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और सोमवार को वह हरिदयाल के साथ रिश्तेदारों के घर शादी का कार्ड देने गए थे। कार्ड बांट कर लौटते समय मटेरा चौराहा-असवा मोहम्मदपुर मार्ग पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी। टक्कर से उनके बेटे हरिदयाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल हुए बहादुर का मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मंगलवार की रात बहादुर की भी मौत हो गई। सूचना उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम करवाने आए बहादुर के बेटे गुरूदीन ने बताया कि वह चार भाई व दो बहनों में हरिदयाल तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी को लेकर सभी खुश थे, लेकिन पिता व भाई की मौत से खुशियां मातम में बदल गई हैं।


चार पहिया वाहन की टक्कर से मासूम सहित दंपती घायल
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्लूपुरवा निवासी वीरेंद्र (30) बुधवार को अपनी ससुराल रमपुरवा से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मुलुकपुर के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र, उनकी पत्नी रीना देवी (25) व बेटा आनंद (05) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां तीनों का प्राथमिक इलाज करने बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें