फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: व्यावसायिक सिलिंडर की बढ़ी कीमत से महंगा होगा खानपान

विज्ञापन
बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बहराइच। सरकार ने एक मई से व्यावसायिक छोटे व बड़े सिलिंडर की कीमत बढ़ा दी है। इसका असर खाने पीने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई जरूरी चीजें भी महंगी हो सकतीं है। होटल, ढाबा, कैटरिंग, फूड बिजनेस के साथ छोटे व्यापारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

देश के कुछ प्रदेशों में चल रहे विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि मतदान समाप्त होने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में भी सरकार बढ़ोतरी कर देगी। कयास सही साबित हुए और सरकार ने एक मई से व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए। 19 किलो का सिलिंडर 993 रुपये, और पांच किलो का छोटा व्यावसायिक सिलिंडर 261 रुपये महंगा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि गैस महंगी होने से खानपान की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर खाने पीने की दरों पर पड़ेगा। चाय, नाश्ता, खाने की थाली, फास्ट फूड आदि के दाम 10 से 20 फीसदी बढ़ सकते हैं।
गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर बढ़ेगा बोझ
होटल व्यवसायी माेनू मिश्रा बताते है कि इस बढ़ोतरी से होटल व्यवसाय पर तो फर्क पड़ेगा ही, साथ में आम जनता की जेब पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। श्याम मिश्रा ने कहा कि गैस के दाम में इस कदर की बढ़ोतरी गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़कर रख देगी।
विज्ञापन

सिलिंडरों की वर्तमान कीमत
जिले में एक मई से पूर्व 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2230 रुपये में मिलता था। अब यह 3223 रुपये में मिलेगा। वहीं, पांच किलो का छोटा सिलिंडर पूर्व में 406 रुपये में मिलता था, अब इसकी कीमत 667 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें