फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नपं अध्यक्ष के पति ने घाघरा में लगाई छलांग

Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए जरवल नगर पंचायत के सभासद।
विज्ञापन
बहराइच। जरवल कस्बा निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन ने शुक्रवार शाम घाघरा नदी में छलांग लगा दी। उनके कूदने की जानकारी पर घाघरा चौकी के पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचवाया। वहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दिन में सभासदों ने किया था प्रदर्शन
जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति पर गंभीर आरोप लगाकर शुक्रवार सुबह 10 सभासदों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। इंतजार के कूदने के पीछे इसी के होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सभासदों का आरोप था कि जनहित का काम नहीं करने दिया जा रहा और सरकारी कर्मचारियों को भी परेशान किया जा रहा है। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए भेजवाया गया है। सभासदों ने शिकायत की थी, संभवता उसी के चलते नदी में कूदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें