फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नहीं थम रहा बुखार का कहर, वार्ड में 49 बच्चे भर्ती

Sat, 05 Apr 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल काॅलेज के पीआईसीयू में एक बेड पर भर्ती दो बच्चों का चल रहा इलाज। 
विज्ञापन
बहराइच। बुखार व डायरिया से बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में 49 बच्चों को भर्ती किया गया है। वहीं पीआईसीयू में एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम पल-पल बदल रहा है। इसके कारण बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में शुक्रवार को चिकित्सकों ने 220 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया के सबसे अधिक मरीज रहे। चिकित्सकों ने सामान्य रोगियों को दवा लिखकर छुट्टी दे दी। वहीं गंभीर रोगियों को भर्ती कर लिया गया। कुछ मरीजों को जांच के लिए भी लिखा गया है। बाल रोग विभाग के जनरल वार्ड में 17 नए मरीजों के साथ यहां कुल 39 मरीज भर्ती हैं। वहीं पीआईसीयू में दस नए मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां पर एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इस कारण बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में ठंडी चीजों को खाने से बचना चाहिए और बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखना चाहिए। बच्चों को बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें