फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बरात के दिन दूल्हे के चचेरे भाई पर हमला, सिर में धंसी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
कुल्हाड़ी के हमले में घायल कृष्ण कुमार। - फोटो : कुल्हाड़ी के हमले में घायल कृष्ण कुमार।
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना के मोहनपुर माफी गांव में मंगलवार देर शाम एक शादी समारोह में उस समय दहशत में बदल गया, जब परंपरागत कुआं घूमने की रस्म के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर में कुल्हाड़ी गहराई तक धंस गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी विद्याराम ने बताया कि उनके चचेरे भाई अभिषेक की मंगलवार को शादी थी। बारात घर से निकलकर गांव के परंपरागत कुएं पर पहुंची थी, जहां दूल्हा रीति-रिवाज के अनुसार कुआं घूमने की रस्म निभा रहा था। मौके पर परिवार की महिलाएं, रिश्तेदार और गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।

इसी दौरान भीड़ में पीछे से आए एक युवक ने कृष्ण कुमार चौहान (25) पुत्र रामजी पर अचानक कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि कुल्हाड़ी कृष्ण कुमार के सिर में धंस गई। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें हमले की वजह की कोई जानकारी नहीं है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई अन्य कारण, इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और शादी की खुशियां पल भर में चिंता और मातम में बदल गईं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
डॉक्टर भी रह गए हैरान

परिजनों ने तत्काल घायल कृष्ण कुमार को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया तो युवक की स्थिति देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इमरजेंसी में मौजूद न्यूरो सर्जन डॉ. श्याम मदेशिया ने बताया कि कुल्हाड़ी सिर की हड्डी को तोड़कर धंस गई है। सिर में गहराई तक फंसी कुल्हाड़ी को निकालने के लिए विशेषज्ञ पैनल की जरूरत है। अन्य अत्याधुनिक उपकरण भी नहीं हैं। बेहतर इलाज और न्यूरो सर्जरी सुविधा के लिए घायल को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें