मोलबीबाग कब्रिस्तान में शब-ए-बरात के मौके पर कब्र पर फातिहा पढ़ते लोग।
- फोटो : मोलबीबाग कब्रिस्तान में शब-ए-बरात के मौके पर कब्र पर फातिहा पढ़ते लोग।
बहराइच। मुस्लिम समाज में शाबान के महीने की शब-ए-बरात की रात पूरे शहर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर कब्रिस्तान, मस्जिद और दरगाहों को रंगीन झालरों और रोशनी से सजाया गया।कब्रिस्तान में लोग शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचे और फातिहा पढ़ा। वहीं मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ ही तसबीह और कुरान शरीफ की तिलावत की गई। परंपरागत तरीके से लोग इबादत में लगे रहे और कुछ ने इस मौके पर रोजा भी रखा।
घरों में भी खास तैयारी की गई। महिलाओं ने पकवान बनाकर परिवार और रिश्तेदारों को खिलाए गए। इस रात में परिवार और रिश्तेदार एक-दूसरे के लिए दुआएं पढ़ते और नजर दिलाते देखे गए। शहर भर में शब-ए-बरात की रात का माहौल भक्तिमय और खुशियों से भरा रहा।