फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में तैराकों ने की अठखेलियां

Fri, 01 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
तरणताल शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तैराकी के खिलाड़ियों व शौकीनों के लिए शुक्रवार को स्टेडियम का तरणताल खोल दिया गया। पहले दिन करीब 10 खिलाड़ियों ने पूल में तैराकी की। इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक दशक पूर्व तरणताल बनवाया गया था। यहां दो पूल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को खेल विभाग की तरफ से प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और नारियल का पानी पूल में डालकर पूल का शुभारंभ किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि पहले दिन 10 तैराकों ने तैराकी की। मौके पर सरजीत सिंह, तौहीद अहमद सिद्दीकी, अरशद शेख, फैज, जावेदुर्रहमान, कमाल अहमद, आलोक श्रीवास्तव, प्रेमनाथ तिवारी, इसरार अली आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें