फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पयागपुर ब्लाक परिसर में मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

विकास खंड परिसर में आयोजित मासिक पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने की। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद मांगों को लेकर सभी किसानों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान तहसील प्रभारी प्रमोद तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की मासिक बैठक में बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यदि इस बार सौंपे ज्ञापन में मांगों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी पुन: ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के तहसील महासचिव संतोष जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत इमलिया में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों की सूची व कृष्णानगर कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय के मैदान में जलभराव की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाए। लोनियनपुरवा में अधूरी सड़क की पटाई कार्य, कार्ड की फीडिंग करवाने व पात्रों को खाद्यान्न आपूर्ति करवाने, आवास निर्माण में लगे मजदूरों की मजदूरी दिलाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया।
इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ शोभाराम मिश्र को सौंपा गया। बीडीओ ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का अश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव रामसंवारे पांडेय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा, गुड्डू मिश्रा, अवधराम यादव, आल्हा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें