फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार को जिंदा निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। रसूलपुर दरेहटा गांव निवासी एक ग्रामीण के धान के खेत में मौजूद अजगर ने सियार को जिंदा निगल लिया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत रसूलपुर दरेहटा गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण के खेत में उथल पुथल हो रही थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि गांव निवासी नंद कुमार मौर्य के खेत में एक अजगर सियार को जिंदा निगल रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद भी सियार बच नहीं सका। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन दरोगा जहीरुद्दीन टीम के साथ मौके पर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटना की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि अजगर घटना के बाद से कहीं चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें