फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने सियार को निगला

Sat, 10 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
सियार निगलता अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अजगर ने सियार को निगल लिया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो दृश्य देखकर भौचक रह गए। लोगों ने सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। लगभग 40 मिनट में अजगर ने सियार को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का कतर्नियाघाट रेंज दुर्लभ वन्य जीवों का विहार स्थल है। इस घने जंगल में कई दुर्लभ वन्य जीव विचरण करते हैं। शनिवार को करीब तीन बजे बिछिया रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद लोगों को जंगल में झाड़ियों से अजीब सी आवाज सुनाई पड़ी।

लोग मौके पर पहुंचे तो एक अजगर सियार को शिकंजे में कसे हुए था। कुछ लोगों ने डंडा फटकार कर व पत्थर फेंकते हुए सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस पर रेज कार्यालय को सूचना दी गई। लेकिन जब तक वन कर्मी आते, अजगर सियार को निगल चुका था। सिर्फ उसका पैर दिख रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर को सियार को निवाला बनाने में लगभग 40 मिनट का समय लगा। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि सियार को निवाला बनाने के बाद कुछ दूरी पर अजगर पड़ा दिखा है। उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें