बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन के बीच अभ्यास हॉकी मैच खेला गया। कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुए इस रोमांचक मुकाबले में जिला हॉकी एसोसिएशन ने स्टेडियम टीम को 3-2 से हरा दिया।
जिला हॉकी एसोसिएशन ने तीन गोल दागकर जीत हासिल की, जबकि स्टेडियम टीम ने भी अंत तक संघर्ष करते हुए दो गोल किए। ओंकार रेफरी रहे। इस दौरान अदिति, अनन्या, कृष्णा, आयुषी, शिवा, विशाल, अकरम, आलोक, कमलेश, संजना, तनू और तौसीफ सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।