फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चनैनी गांव में एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के परसोहना गांव की रहने वाली जमादुल का निकाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव निवासी जिलानी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न दे पाने पर जमादुल को पीटा करते थे। जमादुल के एक बच्चा था और वह गर्भवती भी थी। जमादुल के भाई इब्राहिम व गुलाम अहमद ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार रात भी दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को पीटा गया था।
इससे जमादुल की मौत हो गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही किसी ने कोई लिखित आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें