फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sun, 06 Dec 2015 10:46 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह थानाक्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। दोनों युवक दूध बेचने शहर आ रहे थे। गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रिसिया थाना के बदलानपुरवा गांव निवासी फरमान (18) व नसीब अली उर्फ बलिया (21) दोस्त थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर दूध बेचने के लिए शहर आ रहे थे। फरमान व नसीब दरगाह थानाक्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर ककरी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें