फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गलत पार्किंग से दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

विज्ञापन
बहराइच में मेडिकल कॉलेज के सामने लगा वाहनों का जाम।
विज्ञापन
बहराइच। शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को एक बार फिर प्रभावित रही। आम दिनों की तुलना में कई प्रमुख मार्गों पर अधिक जाम लगा रहा। सड़क किनारे और प्रतिष्ठानों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को जाम का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। सुबह अस्पताल चौराहे से डिगिहा तिराहे तक जाम लगने से कार्यालय जाने वाले लोगों और बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी। डिगिहा तिराहे से छावनी रोड और गोंडा रोड पर भी दिन में कई बार वाहनों की कतार लगी रही। जाम के कारण लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

स्थानीय राज कुमार, संतोष और मनीष का कहना है कि प्रमुख सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग से अक्सर रास्ता संकरा हो जाता है। इससे व्यस्त समय में समस्या और बढ़ जाती है। क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे और प्रतिष्ठानों के बाहर होने वाली पार्किंग को भी अभियान में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें