फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से बच्चे ने दम तोड़ा

Fri, 05 Aug 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में दिमागी बुखार का प्रकोप कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को पीड़ित एक और मासूम की मौत हो गई। इस तरह चार दिनों में अब तक पांच बच्चे इस बीमारी से मर चुके हैं। बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 26 और रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें दो की हालत बेहद नाजुक है। 
विज्ञापन


श्रावस्ती के सोनवा थाना अंतर्गत अकोर गांव निवासी प्रदीप (4) को एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं दिखा। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे झटके आने लगे।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केके वर्मा ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कराया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 26 और रोगी शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें से नौ बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इन बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इनमें किशन लाल (3) पयाघाल भिनगा व बेबी (1) मदारा गिलौला की हालत नाजुक बताई गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें