फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विसरा परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा मौत का कारण

Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के राधा कृष्ण होटल में शनिवार को पूर्व बीडीसी सदस्य महीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का तीसरे दिन भी रहस्य नहीं खुल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सस्पेक्टेड ड्रग पाए जाने के बाद जांच और भी जटिल हो गई है। डॉक्टरों ने शरीर पर कुछ निशान भी मिलने की पुष्टि की है, जिसके चलते मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन



डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में शरीर पर कुछ अनियमित निशान पाए गए हैं। साथ ही रिपोर्ट में सस्पेक्टेड ड्रग की मौजूदगी का संकेत मिला है। इन संदिग्ध तथ्यों के आधार पर विशेषज्ञों ने विसरा का परीक्षण जरूरी माना है। विसरा अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा, जहां रासायनिक विश्लेषण के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।




पुलिस अब भी सुराग तलाशने में जुटी
घटना के दिन ही पुलिस ने होटल का दरवाजा सील कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से खराब पाए गए। इससे जांच को बड़ा झटका लगा है और पुलिस को पूरी तरह गवाहों और कर्मचारियों के बयान पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए निरंतर पूछताछ और जांच की जा रही है, सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कई सवाल अब भी अनसुलझे

-पूर्व बीडीसी सदस्य होटल में किसके साथ थे?
-क्या मौत के पीछे कोई जबरन दिया गया पदार्थ था?
-शरीर पर मिले निशानों का क्या संबंध है?
-क्या यह हादसा, बीमारी या कोई साजिश थी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें