फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी को लेने ससुराल गए पति को साले ने मारा चाकू

Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली कोतवाली के बंदरिया बाग कर्बला निवासी ऑटो चालक लुकमान (35) ने बताया कि शुक्रवार को उसकी नाराज होकर बच्चों को साथ लेकर वह अपने मायके नगर कोतवाली के महाजनी स्कूल के पास चली गई। शनिवार को वो बच्चों को लेने पत्नी के मायके पहुंचे तो पत्नी से कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ससुराल में मौजूद साले ने उनके सिर और पेट में चाकू मार दिया।
विज्ञापन



बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
फखरपुर। थाना क्षेत्र में लखनऊ- बहराइच राष्ट्रीय मार्ग स्थित गीता पेट्रोलियम पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष फखरपुर राजेश शुक्ला ने बताया युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें